राजा भैया के दोनों जुड़वा बेटों ने राजनीति में मारी एंट्री, अपनी पार्टी जनसत्ता दल की सदस्यता ग्रहण की, जानिए इनके बारे में

top-news
Raghuraj Pratap Singh alias Raja Bhaiya

Lucknow: भदरी रियासत के राजकुमार प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को दोनों बेटों की भी राजनीति में एंट्री हो गई है। राजा भैया के चचेरे भाई अक्षय प्रताप सिंह की मौजूदगी में जुड़वा बेटे शिवराज प्रताप सिंह उर्फ बड़े राजा और बृजराज प्रताप सिंह उर्फ छोटे राजा को जनसत्ता दल की सदस्यता दिलाई गई। कुंडा के बाबूगंज स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर केएन ओझा और प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष राम अचल वर्मा ने दोनों को पार्टी की सदस्यता का कूपन भरवाने के बाद प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई।

मां के साथ नहीं रहते दोनों बेटे
बता दें कि 1993 से लेकर अब तक राजा भैया कुंडा से विधायक चुने जाते रहे हैं।  राजा भैया के दो बेटियां और दोनों बेटे जुड़वा हैं। पत्नी भानवी सिंह से विवाद के बाद दोनों बेटियां मां के साथ रहती हैं। जबकि दोनों बेटे राजा भैया के साथ रहते हैं। जनसत्ता दल में शामिल होने से पहले भी राजनीति आयोजनों में दोनों बेटे राजा भैया के साथ दिखाई देते रहते थे। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान तो दोनों पिता के प्रचार के लिए काफी सक्रिय भी दिखाई दिए थे। 

मायावती ने राजा भैया को जेल में डाल दिया था
बता दें कि मुख्यमंत्री रहते हुए मायावती ने राजा भैया को पोटा के तहत गिरफ्तार कर जेल में डाला था। राजा भैया 10 महीने तक जेल में रहे थे।  तब मायावती भाजपा के सहयोग से प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं। तभी अचानक ही प्रदेश की राजनीति बदली और भाजपा ने मायावती से समर्थन वापस ले लिया तो मुलायम सिंह ने कई निर्दलीय और बसपा के बागियों के सहयोग से अपनी सरकार बनाई थी। मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के आधे घंटे के अंदर ही राजा भैया से पोटा के तहत लगे सभी मुकदमे खारिज करने का आदेश दिया था। इसके बबाद में राजा भैया को मुलायम सिंह ने मंत्री भी बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *