Breaking News

Gautam Buddha Nagar में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक संपन्न, प्रभारी जिला जज ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

top-news
न्यायालय सभागार में प्रभारी जिला जज/अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश गौतम बुद्ध नगर प्रतिक्षा नागर की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

न्यायालय सभागार में प्रभारी जिला जज/अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश गौतम बुद्ध नगर प्रतिक्षा नागर की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ये बैठक जनपद में 10 मई 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।

अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण आपसी समझौते से हो 

माननीय प्रभारी जिला जज ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक अदालत के माध्यम से आमजन को शीघ्र एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभाग अपने-अपने स्तर पर ठोस तैयारियाँ सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वादों के चिन्हीकरण से लेकर प्रचार-प्रसार तक की सभी गतिविधियाँ योजनाबद्ध ढंग से की जाएँ ताकि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण आपसी समझौते से हो सके।

मामलों के निस्तारण को पक्षकार संबंधित न्यायालय में संपर्क करें

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम, वैवाहिक वाद, उत्तराधिकारी अधिनियम, दीवानी वाद, एमवी एक्ट व ई-चालान, आर्बिट्रेशन, एनआई एक्ट की धारा 138, विद्युत अधिनियम, भू-राजस्व, पेंशन, श्रम सहित विभिन्न प्रकरणों के साथ-साथ प्री-लिटीगेशन स्तर पर बैंक ऋण, विद्युत व बीएसएनएल के बिलों से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा। मामलों के निस्तारण के लिए पक्षकार संबंधित न्यायालय में संपर्क कर सकते हैं एवं अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ईमेल dlsa.gbnnoida@gmail.com व टोल फ्री नंबर 120-2970040 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

लंबित मामलों की सूची तैयार कर निस्तारण हेतु ठोस कार्ययोजना बनाएं

प्रभारी जिला जज ने डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय को निर्देशित किया कि वे राजस्व विभाग सहित अपने अधीनस्थ विभागों में लंबित मामलों की सूची तैयार कर निस्तारण हेतु ठोस कार्ययोजना बनाएं। साथ ही यूपीपीसीएल, परिवहन, समाज कल्याण, स्टांप, स्वास्थ्य, पूर्ति, श्रम, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सहित सभी विभागों को अपने-अपने दायरे में आने वाले मामलों का अधिकतम समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

"व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए"

प्रभारी सचिव जिला विधिक प्राधिकरण/सिविल जज सीनियर डिवीजन गौतम बुद्ध नगर मयंक त्रिपाठी ने वृहद प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए कहा कि वादकारी राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठा सकें, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही 1 से 09 मई 2025 तक निस्तारित प्री-लिटीगेशन मामलों की सूचना संबंधित नोडल अधिकारी को समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आंकड़ों को लोक अदालत के अंतिम विवरण में जोड़ा जा सके।

बैठक में मौजूद रहे अधिकारीगण 

बैठक में डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय, जिला समाज कल्याण सतीश कुमार, एसीपी ट्रैफिक शकील मोहम्मद, जिला पूर्ति अधिकारी हरिओम उपाध्याय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *