https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

नोएडा सेक्टर-2 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं और लपटें देखकर दहशत में आए लोग

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले नोए़डा शहर में गर्मी के साथ आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। अब नोएडा के सेक्टर-2 में मंगलवार दोपहर  बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। वहीं, सूचना मिलते ही थाना फेस-1 पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत बचाव कार्य शुरू किया।


आसपास की इमारतों को खाली कराया गया

आसपास की इमारतों को भी खतरे से बचाने के लिए पुलिस ने इलाके को घेर लिया और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर मौजूद दमकल कर्मियों की टीम आग पर काबू पाने के साथ ही आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।



आग लगते ही पूरी बिल्डिंग में भर गया धुआं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग धुएं से घिर गई। कुछ कर्मचारी और स्थानीय लोग बिल्डिंग से बाहर भागते नज़र आए। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि आग को फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घटना स्थल के पास न जाएं और अफवाहों से बचें। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों की मदद से कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


दमकल विभाग की ओर से बताया गया कि मंगलवार को थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत ए 17, सेक्टर-2 नोएडा स्थित रविसेंट प्रा. लि. नामक कम्पनी के द्वितीय तल पर आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कारवाई करते हुऐ फायर सर्विस यूनिट द्वारा आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। कोई जनहानि नहीं है। कोई फंसा नहीं है। इस कंपनी में मूर्ति आर्टिकल बनाने का कार्य होता है।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *