https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

सीमा हैदर को पहलगाम आतंकी हमले से जोड़ना गलत, भाई और वकील एपी सिंह ने दिया बयान

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Greater Noida: पहलगाम आतंकी हमले के बाद  सीमा हैदर को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों के बीच उनके वकील और भाई एपी सिंह ने एक बार फिर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि "सीमा ने सनातन धर्म अपनाया और सचिन से शादी की। भारत में उनकी एक बेटी हुई है। पहलगाम हमले से सीमा को जोड़कर कोई विवाद न किया जाए।  सीमा का मामला पूरी तरह अलग है। सीमा अपनी बीमार बेटी का अस्पताल में इलाज करवा रही है। उन्होंने लोगों से सीमा के प्रति सहानुभूति रखने का अनुरोध किया है। एपी सिंह ने कहा कि एटीएस, पुलिस और अन्य एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। सभी दस्तावेज एजेंसियों के पास मौजूद हैं।


आतंकी हमले के बाद चर्चा में आईं सीमा

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। घटना के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान नागरिकों के भारत में रहने पर सख्त रवैया अपनाया है। मोदी सरकार ने पाकिस्तानी को अपने देश लौटने का आदेश जारी करते हुए वीजा रद्द कर दिया है।  इसी बीच पाकिस्तान से आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन अब इस मामले में सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि सीमा का इस हमले या किसी तरह की आतंकी गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं है।


सीमा का हो चुका है तलाक 
एपी सिंह ने मीडिया को बताया कि सीमा ने पाकिस्तान में रहते हुए अपने पहले पति से तलाक ले लिया था। इसके बाद वह अपने पिता के पास आ गई थीं। पिता की मृत्यु के बाद सोशल मीडिया के ज़रिए उसकी मुलाकात सचिन से हुई। दोनों ने नेपाल में सनातन धर्म के अनुसार विवाह किया और सीमा ने विधिवत रूप से हिंदू धर्म अपनाया, जिसका प्रमाण पत्र भी उपलब्ध है।


भारत आने से पहले बच्चों को लेने गई थी पाकिस्तान
एपी सिंह ने कहा कि विवाह के बाद सीमा ने पाकिस्तान जाकर अपने बच्चों को भारत लाया। भारत में आने के बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम भारती रखा गया। यह नाम परिवार की सहमति से रखा गया था। उन्होंने कहा कि सीमा की गतिविधियाँ पूरी तरह पारदर्शी रही हैं। वह न तो किसी संदिग्ध स्थान पर गई है, न ही किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल रही है। उसकी बेटी बीमार है और वह उसका इलाज करा रही है। वकील एपी सिंह ने कहा, “पहलगाम हमले जैसी दुखद घटना से सीमा का नाम जोड़ना एक गंभीर अन्याय है। उसका मामला पूरी तरह मानवीय और कानूनी है। सभी दस्तावेज ATS और जांच एजेंसियों के पास हैं।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *