Greater Noida में महिला से अभद्रता सिपाही को पड़ी भारी, घटना का वीडियो हुआ वायरल, हुई ये कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा में महिला से अभद्रता मामले में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. इस मामले में आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है.
- Rishabh Chhabra
- 01 May, 2025
ग्रेटर नोएडा में महिला से अभद्रता मामले में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. इस मामले में आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि सिपाही और दंपति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. जिसपर आरोपी सिपाही जहां युवक को थप्पड़ जड़ा तो वहीं महिला को भी नहीं बख्शा. सिपाही ने मारपीट का विरोध करने पर पहले महिला को थप्पड़ मारा और फिर धक्का दे दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद आरोपी सिपाही पर गाज गिरी है.
सिपाही बर्खास्त, होमगार्ड को भी बर्खास्त करने की कवायद
दरअसल 27 अप्रैल 2025 को एक महिला के साथ अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुये मामले की प्राथमिक जांच डॉयल 112 एसीपी द्वारा की गयी. जिसमें पीआरवी 1860 पर तैनात हेडकॉन्सटेबल भूपेन्द्र मलिक एवं होमगार्ड सत्यप्रकाश द्वारा महिला के साथ अभद्रता करना प्रकाश में आया है। मामले में उच्चाधिकारियों द्वारा संज्ञानित करते हुये "zero tolerance policy" के तहत उक्त पुलिस कर्मी हेडकॉन्सटेबल भूपेन्द्र मलिक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया और संबंधित होमगार्ड सत्यप्रकाश के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही के तहत बर्खास्तगी हेतु जिला होमगार्ड कमांडेट को पत्राचार किया गया है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






