नाबालिग लड़की को अपने साथ ले जाकर किया रेप, फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

top-news
bike thief arrested in Noida

Greater Noida: नाबालिग लड़की के साथ रेप करने वाले वांटेड आरोपी को थाना बादलपुर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से गिरफ्तार किया है। वहीं, नोएडा में बाइक चोर को पुलिस ने दबोचा है। दोनों आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

बहला-फुसला कर नाबालिग के साथ ले गया था आरोपी
नोएडा पुलिस मीडिया सेल के मुताबिक, बादलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले पिता ने 30 अप्रैल को पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि आमिरद्वारा उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और रेप किया था। शिकात पर बादलपुर थाना पुलिस ने 116/2025 धारा 137(2)/64(1) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट दर्ज किया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी आमिर पुत्र सनोवर को थाना क्षेत्र के छपरौला ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया है। 

दिल्ली से बाइक चुराने वाला गिरफ्तार
वहीं, थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस द्वारा दुपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और 1 अवैध चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से दुपहिया वाहन चोरी करने वाले बब्लू खान पुत्र यामीन खान (52)  को थाना क्षेत्र के पर्थला सीएनजी के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल व एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में ई-एफआईआर दिल्ली में दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी  बब्लू खान पुत्र यामीन खान मूलरूप से खेजुरिया थाना नदिया जिला नदिया पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। जो वर्तमान पता बरौला, सेक्टर-49, नोएडा में रहता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *