ग्रेटर नोएडा में 13 साल की लड़की फांसी के फंदे पर लटकी मिली, बुलंदशहर से मौसी के घर आई थी
सूरजपुर में नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थिति मौत, आत्महत्या की आशंका
- Shiv Kumar
- 06 May, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र की महामेधा गली में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग लड़की का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है।
मौसी के घर आई थी नाबालिग
मृतक लड़की की पहचान 13 वर्षीय लवी के रूप में हुई है, जो बुलंदशहर जिले की रहने वाली थी और यहां सूरजपुर में अपनी मौसी के घर रहने आई हुई थी। बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, मौसा और मौसी दोनों नौकरी पर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे, तो लवी को कमरे में रस्सी के फंदे से लटका पाया। जिसके बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि वे सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं, हालांकि शुरुआती तौर पर यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
किराए के मकान में रहते थी मौसी
जिस मकान में यह घटना हुई, वह किराए का बताया जा रहा है, जहां लड़की के मौसा और मौसी रहते हैं। पुलिस अब लड़की की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। साथ ही, परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का खुलासा हो सके। फिलहाल बुलंदशहर से पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को भी पता नहीं है कि आखिर इतनी कम उम्र में ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। नाबालिग बच्ची की मौत से उसके गांव के लोग भी हैरान है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






