Greater Noida वेस्ट में फिर दिखा कुत्ते का आतंक, जॉगिंग करने जाना महिला को पड़ा भारी, पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली-एनसीआर में कुत्तों के काटने या हमला करने के मामले थम नहीं रहे हैं. आए दिन कुत्तों के हमला करने का कोई ना कोई मामला सामने आ ही जाता है.
- Rishabh Chhabra
- 06 May, 2025
दिल्ली-एनसीआर में कुत्तों के काटने या हमला करने के मामले थम नहीं रहे हैं. आए दिन कुत्तों के हमला करने का कोई ना कोई मामला सामने आ ही जाता है. ताजा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी से सामने आया है. जहां पर एक महिला खुद को कुत्ते से बचाने की कोशिश में 10 फीट ऊंची रेलिंग से नीचे गिर गई. इसकी वजह से महिला की रीढ़ की हड्डी टूट गई. वहीं पीड़ित महिला की शिकायत पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार सुपरटेक ईको विलेज में सुबह-सुबह एक महिला रोज की एक्सरसाइज और जॉगिंग के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान वहां पर एक और महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ वहां से गुजर रही थी. जॉगिंग कर रही महिला को देखते ही कुत्ते ने उस पर झपट्टा मार हमला करने की कोशिश की. कुत्ते को अपनी ओर आता देख महिला काफी डर गई और अचानक बैलेंस बिगड़ने के कारण वह 10 फीट ऊंची रेलिंग से बाहर गिर गई.
इस हादसे में महिला की रीढ़ की हड्डी टूटने की खबर सामने आई है. महिला की शिकायत पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है. वहीं 32 सेकेंड के सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई. इस वीडियो पर लोगों के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






