नोएडा में पुलिस-स्वास्थ्य और फायर विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बेड आरक्षित, सरकारी बिल्डिंगों की सुरक्षा बढ़ी
भारत-पाक तनाव
- Shiv Kumar
- 09 May, 2025
Noida: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नोएडा में सभी विभाग अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस, स्वास्थ्य और फायर विभाग के अधिकारियों आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारी करने के निर्देश हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी रद्द कर सरकारी अस्पतालों में बेड आरक्षित कर दिए गए है। जिम्स में 100 बेड और जिला अस्पताल में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं।
पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
डीएम मनीष वर्मा ने बताया कि वर्तमान हालातों को देखते हुए जिले के सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है। दादरी स्थित एनटीपीसी में बुधवार को मॉकड्रिल हो चुकी है। वहां सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। शासन से मिलने वाले सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा। गौतमबुद्ध नगर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। होटल, मॉल में चेकिंग और सत्यापन किया जा रहा है।
होटलों में रुके हुए लोगों का सत्यापन
अलर्ट मोड में दमकल विभाग सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिए 250 से अधिक कर्मी अलर्ट पर है। विभाग के पास ढाई हजार लीटर से लेकर 12 हजार लीटर पानी की क्षमता वाले फायर फाइटिंग उपकरण है। इसके अलावा दो एडवांस रेस्क्यू व्हीकल भी है।
रात भर अलर्ट रही पुलिस
बता दें कि गुरुवार को रातभर एसीपी-2 सेन्ट्रल नोएडा दीक्षा सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बिसरख क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस बल के साथ बैरिकेडिंग लगवाकर संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों की चेकिंग कराई गई। सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इमारतों के बाहर पुलिस सुरक्षा को बढ़ाया गया
एसीपी-1 सेन्ट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के अंतर्गत होटल व आस-पास के स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । इस दौरान होटल में रह रहे सभी लोगों का सत्यापन किया गया। अलार्म सिस्टम, सीसीटीवी कैमरों व सुरक्षाकर्मियों को चेक किया गया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






