India-Pakistan तनाव के चलते MoCA का बड़ा फैसला, अब इस दिन तक नहीं होगी डोमेस्टिक फ्लाइट्स की आवाजाही

top-news
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है.

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. दरअसल नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश के 24 एयरपोर्ट्स पर डोमेस्टिक फ्लाइट्स की आवाजाही पर लगी रोक को बढ़ा दिया है. 

अब 15 मई सुबह 5:29 बजे तक डोमेस्टिक फ्लाइट्स की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. ये फैसला सुरक्षा कारणों के चलते लिया गया है और इन एयरपोर्ट्स से उड़ानें नहीं भरी जाएंगी. इस कदम से संवेदनशील और सीमावर्ती क्षेत्रों के हवाई अड्डे प्रभावित होंगे. जिनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इसमें जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, चंडीगढ़, भुज, जामनगर और राजकोट समेत अन्य एयरपोर्ट भी शामिल हैं.

बता दें कि एक दिन पहले ही यानी कि गुरुवार को कई एविएशन कंपनियों ने अपने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की थी. जंग के हालात को मद्देनजर रखते हुए देशभर के 27 हवाईअड्डे बंद करने का ऐलान किया गया था. साथ ही एयर इंडिया ने यात्रियों को समय से तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह भी दी गई थी. इस हिदायत के साथ ही कहा गया था कि प्रस्थान से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद कर दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *