नोएडा में दो शातिर चोर गिरफ्तार, बाजारों और मंडियों में आए लोगों का चुरा लेते थे मोबाइल, पूरी प्लानिंग करते थे चोरी

top-news
पकड़े जाने के डर से रखते थे तमंचा और चाकू

Noida: थाना फेस-2 पुलिस द्वारा NCR क्षेत्र में भीड़-भाड़ वाले बाजारों, सब्जी/फल की मण्डियों व साप्ताहिक बाजारों में मौका पाकर लोगों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के 4 मोबाइल फोन, 1 तमन्चा और कारतूस बरामद हुआ है।

पकड़े जाने के डर से रखते थे तमंचा और चाकू
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल ने बताया कि शुक्रवार को थाना फेस-2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलान्स की सहायता से  आकाश भाटी पुत्र बल्ले भाटी और. रोहित भाटी पुत्र ओमबीर भाटी को निम्मीविहार पुस्ता के पास से गिरफ्तार किया गया है. इनके के कब्जे से चोरी के 4 मोबाइल फोन,  घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल,  रोहित भाटी के कब्जे से 1 अवैध तमन्चा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर और आकाश भाटी के कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है। 

ध्यान भटकते ही ग्राहकों का मोबाइल कर देते थे गायब
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नियमित रूप से लगने वाली मण्डी तथा साप्ताहिक बाजार में आने वाले लोगों को चिन्हित करते थे। बाजार में  ग्राहकों का ध्यान भंग होने की प्रतीक्षा करते थे,  थोड़ी सी भी चूक होने पर तुरन्त मोबाइल फोन लेकर गायब हो जाते थे। शातिर दोनों आरोपी पकड़े जाने के डर से केवल Whatsapp कॉल का प्रयोग करते थे, ताकी पुलिस इनको ट्रेस न कर सके।  दोनों आरोपियों को का कोई निश्चित ग्राहक नही होता था, यह तोल मोल करके जहाँ भी इनको अधिक दाम मिलता था वही मोबाइल फोन को बेच देते थे।  दोनों आरोपी पकड़े जाने के डर अपने पास अवैध हथियार रखते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *