जिंदगी भर की कमाई से घर बुक कराया, अब दर-दर भटक रहे ये बुजुर्ग, अब ऐसा काम करने पर हुए मजबूर
- Shiv Kumar
- 14 May, 2025
Greater Noida West: जिंदगी भर नौकरी की, रिटायर्ड हुए तो सोचा की फ्लैट ही सही लेकिन अपना आशियाना हो जाए। जैसे-तैसे घर तो बुक तो करा लिया, लेकिन अब इनकी सुनने वाला कोई नहीं है। प्रोजेक्ट की खूबसूरत तस्वीर 3डी मॉडल और कागजों में दिखाकर इन बुजुर्गों को इस बिल्डर ने ठग लिया है। अब ये बुजुर्ग खुद को ठगा महसूस कर दर-दर ठोकरे खाने को मजबूर हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के EARTH TOWNE प्रोजेक्ट में सैकड़ों लोगों ने अपना आशियाना बुक कराया था। जिंदगी भर की कमाई और बैंक से लोन लेकर घऱ तो बुक करा लिया लेकिन अब इन्हें फ्लैट मिल भी पाएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। घर खरीददार अपने फ्लैट पर मालिकाना हक और पजेशन पाने के लिए सालों से इंतजार कर रहे हैं।
प्रोजेक्ट ठप, कैसे मिलेगा आशियाना?
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के EARTH TOWNE प्रोजेक्ट में साल 2010 में 75 साल की श्रीदेवी ने फ्लैट बुक कराया था। इनके पति रियाटर हुए, तो इन्होंने जिंदगी भर की कमाई इस प्रोजेक्ट में लगा दी, इस उम्मीद के साथ कि इनकी बाकी जिंदगी आराम से अपने छत के नीचे बीतेगी, लेकिन इनके अरमान, इनके सपने चकनाचूर हो गए हैं। आज 15 साल श्रीदेवी को बीत चुके हैं, इस उम्मीद के साथ कि शायद इनको लेट-लतीफ ही सही लेकिन घर जरूर मिल जाएगा लेकिन अब बीतते दिन के साथ इनके सपने भी टूट रहे हैं।
दो साझेदारों में ठनी, घर खरीददार परेशान
पहले बिल्डर के पार्टनर के बीच विवाद हुआ तो प्रोजेक्ट का काम रुक गया. बाद में लोगों ने कोर्ट की शरण ली, लेकिन लोगों का आरोप है कि कोर्ट से भी उन्हें बस डेट ही मिल रही है। बायर्स अब इस कदर परेशान हो चुके हैं कि अपने प्रोजेक्ट के पास टेंट लगाकर रहने की बात पर विचार कर रहे हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






