Breaking; दादरी के शिव नादर यूनिवर्सिटी के पास लेबर कैंप में लगी भीषण आग

top-news
आग की उठ रही ऊंची लपटे आसमान में धुएं का गुब्बार

Greater Noida: एक तरफ जहां लोग  भीषण गर्मी से परेशान हैं। वहीं, नोएडा और ग्रेटर नोएडा आए दिन आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब ग्रेटर नोएडा में दादरी स्थित शिव नादर यूनिवर्सिटी के पास लेबर कैंप में भीषण आग लग गई। आग लगने से आसपास मचा हड़कंप गया है। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं। 
बताया जा रहा है कि दादरी थाना क्षेत्र के शिवनादर यूनिवर्सिटी के पास लेबर कैंप में बुधवार की दोपहर को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर लगी है कि  ऊंची लपटें उठ रही हैं और आसमान में धुएं का गुबार छाया हुआ है। जिसको देखकर आसपास के लोग सहमे हुए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम आग बुझाने में जुटी है। आग लगने का कारण अभी  तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बुझाई गई आग,कोई जनहानि नहीं
फायर ब्रिगेड ने जानकारी दी है कि बुधवार को थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत नॉर्थलैंड अंडरपास के पास शिव नादर कॉलेज में काम करने वाली तिरुपति कंस्ट्रक्शन के लेबर आवास में आग लग गई थी। जिसकी की सूचना पर फायर बिग्रेड व थाना दादरी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर आग को बुझा दिया गया है। कोई जन-हानि नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *