https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

भाजपा मनाएगी रानी अहिल्या बाई की त्रिशताब्दी जन्म जयंती, जगह-जगह होंगे विभिन्न कार्यक्रम

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: तिल पता गोल चक्कर पर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर रानी अहिल्या बाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की। इस मौके पर जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई के जन्म 31 मई 17-25 को महाराष्ट के चौड़ी गांव में हुआ था। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने काशी विश्व नाथ कॉरिडोर में उनकी में इनकी प्रतिमा स्थापित की है। रानी अहिल्या बाई होलकर ने काशी विश्व नाथ से लेकर सोमनाथ तक अनेको मंदिरों का जीर्णोद्वार करा कर प्राचीनता आधुनिकता का संगम जो उनके जीवन में था आज  देश उसे आदर्श मानकर आगे बढ़ रहा है।


21 मई से होंगे कार्यक्रम

प्रमोद गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा पार्टी 21 मई से 31 मई 2025 तक रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म शताब्दी महोत्सव अभियान चला कर उनके जीवन के द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाएगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर उनके विषय में बताने का कार्य करेंगे। पार्टी निम्न कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण दौड़ नदियों घाटों पर स्वच्छता  अभियान जिला केंद्रों पर प्रदर्शनियों का आयोजन  जिला, विधानसभा, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, नगर पालिका, ब्लॉक पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।


मुगल और अंग्रेजों केकाल में  संस्कृति की रक्षा की थी

दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि उनके जीवन से हम सबको प्रेरणा मिलती है। उन्होंने मुग़ल और अंग्रेजों  के काल में भी प्राचीन संस्कृति की रक्षा का कार्य किया। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि हमारे देश में वीर वीरांगनाओ ने देश और प्राचीन संस्कृति की रक्षा के कार्य किये, उन्ही में से एक रानी अहिल्यबाई थी। जिन्होंने भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए मुगल आक्रान्ताओं के द्वारा तोड़े हुए मंदिरों का पुनः निर्माण करवाया। अहिल्याबाई की जयंती पर स्वछता अभियान,  नदियों की सफाई, महिलाओं की दौड़, महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे।


इस अवसर पर  जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित, सुभाष भाटी, कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र भाटी, रजनी तोमर, दीपक भारद्वाज, देवा भाटी, सुनील भाटी, सतेन्द्र नागर, कर्मवीर आर्य, वीरेन्द्र भाटी, रवि जिंदल, इन्द्र नागर, सत्यपाल शर्मा, पंकज रावल, संगीता रावल, अमित शर्मा राज नागर, महेश शर्मा, अर्पित तिवारी, मनोज भाटी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *