ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में नहीं रुक रहा चोरी का सिलसिला, अब बेसमेंट से बाइक चोरी

top-news
Greater Noida West

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों में चोरी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। स्काई गार्डन सोसायटी से 19 मई को बाइक चोरी हो गई।  पीड़ित द्वारा चैरी काउंटी चौकी में शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाइक मालिक का आरोप है कि सोसाइटी का मेंटेनेंस विभाग बाइक चोरी से संबंध में कोई जवाब नहीं दे रहा है। इतना ही नहीं सिक्योरिटी कैमरे चेक कराने से इंकार कर दिया है।

श्रीराधा स्काई गार्डन सोसाइटी से बाइक हुई चोरी
दरअसल,  ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित श्रीराधा स्काई गार्डन सोसाइटी के टॉवर-18 निवासी पुण्येन्द्र मिश्रा ने मंगलवार को बिसरख थाना पुलिस में  बाइक चोरी होने की शिकायत दी है। पुष्पेंद्र ने पुलिस को दी प्रार्थना पत्र में कहा था कि उन्होंने अपनी Honda Shine बाइक (UP81AQ9199) को 19 मई 2025 की शाम 7:45 बजे सोसाइटी के बेसमेंट में पार्क किया था। जब वह अगले दिन सुबह 20 मई को लगभग 9:00 बजे ऑफिस जाने के लिए पहुंचे तो बेसमेंट से बाइक गायब मिली। बाइक को पूरे परिसर में ढूंढा लेकिन कहीं नहीं मिली।

पुलिस से बाइक ढूंढने की लगाई गुहार
पुण्येन्द्र मिश्रा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बाइक चोरी का संदेह जताते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई करने और बाइक बरामद करने की मांग की थी। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर बाइक ढूंढने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *