ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक मूर्ति गोल चक्कर को पूरी तरह से बंद, जानिए अब नया रास्ता कौन सा है?

top-news
Greater Noida West

Greater Noida: ट्रैफिक पुलिस ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोल चक्कर को पूरी तरह से बंद कर दिया है। अब वाहनों को यू-टर्न से होकर आना-जाना होगा। बुधवार की सुबह अचानक गोल चक्कर बंद करने से कुछ देर के लिए जाम लगा गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थायी समाधान के बिना गोल चक्कर बंद करने से परेशानी होगी। 

गोल चक्कर पर जाम की समस्या 
बता दें कि ग्रेनो वेस्ट के गोल चक्कर पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से यातायात पुलिस और प्राधिकरण गोल चक्कर को बंद कर रहा है। किसान चौक और शाहबेरी गोल चक्कर के बाद अब एक मूर्ति गोल चक्कर को भी बंद कर दिया गया है। इसके लिए 130 मीटर रोड पर शाहबेरी व एक मूर्ति गोल चक्कर के बीच और एक मूर्ति से गैलेक्सी गोल चक्कर के बीच एक-एक यू-टर्न का निर्माण किया गया है।

यहां से लेना होगा यूटर्न
निर्माण  के बाद यातायात पुलिस गोल चक्कर को व्यस्त समय में बंद कर रही थी। लेकिन बुधवार को गोल चक्कर की दोनों साइड को बंद कर दिया है। अब ग्रेटर नोएडा या चेरी काउंटी की तरफ से आने वाले वाहन यू-टर्न से होकर अजनारा ली गार्डन, इको विलेज-3 सोसाइटी की तरफ जा सकेंगे। वहीं, शाहबेरी या रोजा गोल चक्कर की तरफ से आने वाले वाहन भी यू-टर्न से होकर किसान चौक या चेरी काउंटी की तरफ जाना होगा।

दोनों साइड से बंद करने पर लगा जाम
बुधवार सुबह करीब 9 बजे अचानक पुलिस ने गोल चक्कर की दोनों साइड बंद करने से करीब 15 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्राधिकरण को अस्थायी तौर पर गोल चक्कर को बंद करना चाहिए। ताकि वाहन उस तरफ नहीं जा सके। इससे जाम की स्थिति और बनेगी। काफी वाहन चालक अस्थायी बेरिकेडिंग को हटाने का प्रयास करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *