ग्रेटर नोएडा में जला हुआ महिला का मिला शव, ग्रामीण ने जताई ऑनर किलिंग की आशंका

top-news
थाना दादरी पुलिस व फील्ड यूनिट मौके पर पंहुच कर घटना स्थल को सुरक्षित करते हुये शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

Greater Noida: दादरी थाना क्षेत्र के डाढा गांव में एक महिला का अर्ध जला शव मिला है। ग्रामीणों ने हत्या कर शव जलाने की आशंका जताई है। पुलिस महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

 

दादरी कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि डाढा गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर एक महिला का शव जली अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतका की उम्र 20 वर्ष है। सूचना पर थाना दादरी पुलिस व फील्ड यूनिट मौके पर पंहुच कर घटना स्थल को सुरक्षित करते हुये शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। महिला की मौत कैसे हुई और वह कौन है,इस बात का पता लगाया जा रहा है। आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

ऑनर किलिंग की आशंका

आसपास के लोगों का कहना है कि महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को यहां पर लाकर जलाया गया। ग्रमीणों ने ऑनर किलिंग या अवैध संबंधों के चलते हत्या होने की आशंका जता रहे हैं। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की मौत का कारण पता चल सकेगा। महिला की हत्या की गई है या कोई हादसा है। पुलिस को शक है कि महिला के शव को यहां लाकर फेंका गया है। किसी ने दूसरी जगह घटना को अंजाम दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *