ग्रेटर नोएडा में फिर मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल, 2 को दौड़ा कर पकड़ा

top-news
Greater Noida news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस की चेकिंग के दौरान तीन बदमाशो से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि 2 बदमाशों को मौके से गिरफ्तार किया है।  पकड़े गए तीनों बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते है।

ज्यू 3 नाले के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
सुधीर कुमार एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि  देर रात  को थाना दादरी पुलिस द्वारा  ज्यू 3 नाले के पास चेकिंग  की जा रही थी। तभी सामने से एक मोटर साइकिल पर सवार 3 व्यक्ति आते हुये दिखाई दिये, जिन्हे रूकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख कर  तेजी से मोटर साइकिल को मोडते हुये भागने लगे। पुलिस द्वारा मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों का पीछा किया गया तो   फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसकी पहचान करन पुत्र देवेन्द्र (21) निवासी ग्राम रोजा जलालपुर  के रूप में हुयी।

तमंचा, चाकू और चोरी की बाइक बरामद
एडीसीपी ने बताया कि  कांबिंग के दौरान बदमाश हर्ष पुत्र देवेन्द्र निवासी समाधीपुर थाना दादरी और  बंसल पुत्र सुनील निवासी ग्राम सैथली थाना जारचा को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, 01 खोखा कारतूस .315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर, दो अवैध चाकू, 01 लूटा हुआ मोबाईल, चोरी की 01 मोटर साईकिल स्पलैण्डर बिना नम्बर प्लेट बरामद हुयी हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *