Greater Noida में प्रतिबंधित कछुओं की तस्करी करने वाले 2 आरोपी अरेस्ट, इतने कछुए पुलिस ने किए बरामद

top-news
ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने 2 तस्करों को अरेस्ट करने में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित “इंडियन टेंट टर्टल” बरामद किए हैं.

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने 2 तस्करों को अरेस्ट करने में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित “इंडियन टेंट टर्टल” बरामद किए हैं. मिली जानकारी के अनुसार तकरीबन 3 दर्जन कछुए बरामद किए गए हैं. ये तस्कर यमुना नदी से इन कछुओं को पकड़कर तस्करी किया करते थे. 

दरअसल एक एनजीओ के पदाधिकारियों ने ट्रैप कर इन तस्करों को गिरफ्तार कराया है. वहीं पकड़े गए आरोपी का भाई भी दिल्ली में तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है. तस्करों के अनुसार प्रति कछुए 2000 रुपये का सौदा तय किया गया था. ये तस्कर इन कछुओं को इनके खरीददार को बेचने जा रहे थे. 


वहीं इन “इंडियन टेंट टर्टल” को विलुप्त होने की वजह से इन्हें शेड्यूयल 1 में रखा गया है. पुलिस ने वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. थाना बीटा 2 के एच्छर इलाके से आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *