ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसाइटी की लिफ्ट में फंसी बच्ची, 10 मिनट तक चीखती-चिल्लाती रही
फ्यूजन होम्स सोसाइटी
- Shiv Kumar
- 26 May, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सरकार और शासन की सख्त निर्देश के बावजूद नोएडा की ऊंची-ऊंची इमारतों में लिफ्ट हादसे रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं। अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी बच्ची फंस गई और चीखती चिल्लाती रही।
चौथी मंजिल पर अचानक अटकी लिफ्ट
जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित फ्यूजन होम्स सोसाइटी की लिफ्ट में शनिवार को बच्ची 10 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। लिफ्ट अचानक रुकने के कारण बच्ची घबरा गई और रोने लगी। लिफ्ट में फंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोसाइटी के एओए सदस्य अशोक गुप्ता ने बताया कि डी टावर की लिफ्ट में बच्ची शनिवार देर रात जा रही थी। तभी लिफ्ट चौथी मंजिल पर जाकर अटक गई।
काफी प्रयास के बाद दरवाजा नहीं खुला तो पीटन और चिल्लाने लगी
लिफ्ट के अटकने के बाद बच्ची ने बटन की मदद से गेट खोलने का प्रयास किया, लेकिन ई फायदा नहीं हुआ है। जिसकी वह से बच्ची अधिक घबरा गई और गेट को बजाकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। बच्ची ने दोनों हाथ की मदद से लिफ्ट के गेट को खोलने का प्रयास किया,लेकिन कोई नहीं आया। बच्ची के चिल्लाने के बाद लोगों ने मेंटेनेंस विभाग को सूचना दी। इसके बाद मेंटेनेंस विभाग ने तुरंत आकर लिफ्ट की चाबी से गेट खोला। 10 मिनट तक बच्ची लिफ्ट मे फंसने से घबरा गई थी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







