Greater Noida पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को किया अरेस्ट, इन मामलों में चल रहा था वांछित
ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा 2 पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.
- Rishabh Chhabra
- 26 May, 2025
ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा 2 पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट मे वांछित 25,000 रूपये का इनामी अभियुक्त और गैंगलीडर को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि साल 2022 से गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त गैंगलीडर मोहम्मद चाँद पुत्र तन्जीम को अरेस्ट किया गया है. अभियुक्त की गिरफ्तारी पर्यटन स्थल कोटा झील निकट पत्थर घोडा कोटा सिटी राजस्थान से की गई है. इस कार्रवाई को थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया है.
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त मोहम्मद चाँद एक सक्रिय गिरोह का गैंगलीडर है. अभियुक्त आरिस इस गैंग का सक्रिय सदस्य है. जिनके द्वारा वर्ष 2021 में थाना बीटा-2 क्षेत्र में बर्तन का पाउडर बेचने के बहाने वादी की पत्नी के कानो के कुण्डल गले का पेण्डल लूटे थे. वर्ष 2021 में ही एक घर में दवाई बेचने व इलाज करने के बहाने घर में घुसकर 05 लाख रुपये की ठगी की थी. वर्ष 2022 में अभियुक्त मोहम्मद चाँद व सह अभियुक्त आरिस के विरुद्ध मु0अ0सं0 454/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया तभी से अभियुक्त फरार चल रहा था और अभियुक्त चाँद की गिरफ्तारी हेतु 25000/- का इनाम घोषित किया गया था. वहीं अभियुक्त आरिस की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






