नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी का 30 जून का होगा शिलान्यास, विश्व में होगी सबसे अलग, बोनी कपूर ने किया दावा

- Nownoida editor1
- 27 May, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पहुंचे अभिनेता एवं फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने यमुना क्षेत्र के सेक्टर 21 में बन रही फिल्म सिटी को लेकर प्राधिकरण में बैठक की। बैठक के बाद बोनी कपूर ने कहा कि जून के आखिरी में नोएडा फिल्म सिटी का शिलान्यास होगा। पहले फेज में बोनी कपूर की कंपनी वेव्यू प्रोजेक्ट 13 से 14 अत्याधुनिक फिल्म साउंड स्टूडियो और 21 एकड़ में फिल्म इंस्टीट्यूट बनाएगा। जिसके लिए वेब्यू कंपनी ने प्लान तैयार है। देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी ऐतिहासिक फिल्म सिटी बनेगी। वेब्यू और भूटानी ग्रुप मिलकर नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी बना रहा है। यह मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसका सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास कर सकते हैं। 
यमुना प्राधिकरण पहुंच CEO से की मुलाकात
बता दें कि बोनी कपूर ने यमुना प्राधिकरण पहुंचे और सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह से मुलाकात कर फिल्म सिटी का बिल्डिंग प्लान सबमिट किया। इस समय जमीन को समतल करने का काम जारी है। साफ-सफाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। मीडिया से बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा कि सभी अप्रूवल मिलते ही निर्माण काम शुरू हो जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी विश्व में सबसे अलग होगी
बोनी कपूर ने कहा कि वर्तमान में तीन मुख्यतौर तीन फिल्म सिटी में शूटिंग का काम हो रहा है। जिनकी कुछ खूबिया है और कमियां भी है। यह अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी विश्व में सबसे अलग होगी। यहां हर देश फिल्म निर्माताओ शूटिंग के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पर्यटन और देश के बारे जानने का अवसर फिल्म इंडस्ट्री देती है। इसलिए फिल्म इंड्स्ट्री एक पॉवर फुल टूल के रूप में उभरी है। योगी सरकार प्रदेश के विकास की एक मुकम्मल ऐसी तस्वीर पेश करना चाहती है,जो यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने सपने को परवाज देगी।
फिल्म सिटी में क्या कुछ होगा खास
बोनी कपूर ने बताया कि पहले चरण में फिल्म स्टूडियो के 14 साउंड स्टेज बनेंगे। इसके अलावा 21 एकड़ में इंस्टीट्यूट और स्टूडियोज भी तैयार किए जाएंगे. बहुत सारे स्टूडियो और अलग-अलग फ्लोर होंगे. एक स्टूडियो में परमानेंट पानी का टैंक रहेगा। वर्चुअल स्टूडियो होगा, जहां बड़ी एलईडी स्क्रीन लगी होगी. ये स्क्रीन 80 बाय 20 या उससे भी बड़ी हो सकती हैं। यहां कंप्यूटर से बने दृश्य दिखा सकते हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *