नोएडा की सोसाइटी में बच्चों की लड़ाई ने पकड़ा तूल, महिलाओं के बीच हुई मारपीट, Video वायरल
Video
- Shiv Kumar
- 28 May, 2025
Noida: नोएडा की पॉश सोसाइटी में रविवार को उस वक्त माहौल गर्मा गया, जब बच्चों के बीच हुई मामूली लड़ाई ने बड़ा रूप ले लिया। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सोसाइटी परिसर में महिलाएं आपस में भिड़ गई और मारपीट की। जिसका वीडियो सामने आया है।
लोट्स ब्लूवर्ड सोसाइटी का मामला
दरअसल, नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित लोट्स ब्लूवर्ड सोसाइटी में बच्चों की आपसी झड़प के बाद महिलाओं के दो गुट आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोसाइटी के ग्राउंड में खेलते वक्त दो बच्चों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों की महिलाएं मौके पर पहुंचीं और देखते ही देखते बहस तेज हो गई। नोकझोंक इतनी बढ़ गई कि महिलाओं के बीच जोरदार कहासुनी और धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में महिलाएं एक-दूसरे पर आरोप लगाते और झगड़ते हुए साफ नजर आ रही हैं।
पुलिस से नहीं की शिकायत
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में अक्सर छोटे-मोटे विवाद होते रहते हैं, लेकिन इस बार मामला ज्यादा बढ़ गया। फिलहाल पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वायरल वीडियो के चलते मामला चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोसाइटी के प्रबंधन ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






