Greater Noida वेस्ट में 16वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, घटना से इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

top-news
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. 


दरअसल बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी सेंटर की 16वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत हो गई. युवक के अचानक छत से गिरने से आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया. वहीं मृतक युवक की पहचान आर्यन शर्मा के रूप में की गई है. 


वहीं मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि थाना बिसरख पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आर्यन शर्मा पुत्र रामानंद शर्मा निवासी अनुरोधपुर बहेरी जिला बरेली उम्र करीब 20 वर्ष गौरसिटी सेंटर के एक अपार्टमेंट की 16वीं मंजिल की टैरिश एरिया से कूद गया. जो कि तीसरी मंजिल पर गिरा जिसे घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां पर चिकित्सकों के द्वारा व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया. थाना बिसरख पुलिस द्वारा संबंधित हॉस्पिटल व घटनास्थल पर पहुंचकर फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल निरीक्षण किया गया. मृतक के शव का पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुये पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *