Greater Noida: एसीईओ से आईआईए के पदाधिकारियों ने की मुलाकात, इस वजह से सौंपा प्रशंसा पत्र

top-news
ग्रेटर नोएडा के इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव से मुलाकात की.

ग्रेटर नोएडा के इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव से मुलाकात की. ये मुलाकात आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर के अध्यक्ष राकेश बंसल के नेतृत्व में की गई. उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, ओएसडी नवीन कुमार सिंह और मैनेजर अरविंद मोहन सिंह से मिला. इस दौरान ग्रेटर नोएडा के उद्यमी डॉ. चंचल के औद्योगिक भूखंड से जुड़े मसलों को सुलझाने पर एसीईओ को प्रशंसा पत्र सौंपा और प्राधिकरण के उद्योग विभाग की टीम की सराहना की। 


राकेश बंसल ने बताया कि उद्यमी डॉ. चंचल ने उद्योग विहार एक्सटेंशन सेक्टर ईकोटेक दो में रीसेल में एक भूखंड खरीदा। भूखंड पर बकाया धनराशि के भुगतान को लेकर अड़चन आ रही थी। उन्होंने इसे सीईओ एनजी रवि कुमार के समक्ष रखा गया था। सीईओ ने इसे सुलझाने की जिम्मेदारी एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव को दी। एसीईओ और उद्योग विभाग की टीम ने अड़चन को दूर कर दिया है, जिससे उद्योग लगाने का रास्ता भी साफ हो गया है। 

इस दौरान आईआईए के पदाधिकारी सरबजीत सिंह, जगदीश सिंह, डॉ चंचल, नवीन गुप्ता आदि भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *