https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

Noida में फिर तोड़ी पुलिस ने शातिर बदमाश की 'कमर', इस मामले में चल रहा था वांछित

top-news
नोएडा के सेक्टर 126 थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान पुश्ता रोड पर शातिर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश घायल पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

नोएडा के सेक्टर 126 थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान पुश्ता रोड पर शातिर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश घायल पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल अवस्था में बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, जहां बदमाश का इलाज जारी है। पकड़ा गया बदमाश नोएडा एनसीआर में लूट, चोरी, डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने बदमाश को धरा 
दरअसल थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा शनिवार को पुश्ता रोड पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे रुकने का इशारा किया, तो वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपी ने अपने पास मौजूद अवैध अस्लाह से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त गोली लगने के कारण घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज तिवारी उर्फ राहुल (उम्र 29 वर्ष), निवासी बी-1/1089 जेजे कालोनी मदनपुर खादर थाना कालिन्दी कुंज दिल्ली के रूप में हुई। 

अभियुक्त के कब्जे से ये सामान हुआ बरामद 
पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस को एक अवैध तमंचा .315 बोर मय 1 जिन्दा कारतूस व 1 खोखा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नं0- एचआर 29 वाई 9781 बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ये मोटरसाइकिल दिल्ली से चुराई थी। जिसके बारे में थाना गोविन्दपुरी, साउथ ईस्ट, दिल्ली पर ई-एफआईआर पंजीकृत है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी करते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *