https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

Noida: भाकियू चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, किसानों की समस्याओं को लेकर की चर्चा, कही ये बड़ी बात

top-news
भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी गुरुवार को नोएडा पहुंचे।
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी गुरुवार को नोएडा पहुंचे। जहां उन्होंने सेक्टर 21 में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की और कहा कि भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह संगठन किसानों की समस्याओं को लेकर चिंता में है। राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि 19 जून को हरिद्वार में हमारा चिंतन शिवर शुरू होगा। तीन दिन यह चिंतन शिवर चलेगा। चिंतन शिवर में हजारों की तादाद में किसान शामिल होंगे। देश के किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा होगी। इस मौके पर किसानों को संबोधित किया जाएगा और किसान की आवाज को बुलंद किया जाएगा। 


भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने आगे बताया कि 19 जून से 21 जून तक हरिद्वार में चिंतन शिवर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान किसानों के साथ मिलकर केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा कि अभी भी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इन समस्याओं को लेकर सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने आगे बताया कि तब से संगठन की स्थापना हुई है। संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है। आज भी संगठन का विस्तार किया गया है। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के युवा अध्यक्ष को भी चुन लिया गया है। तो वहीं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष को भी चुन दिया गया है। 

पिछले दिनों में आए आंधी तूफान और बरसात को लेकर किसान नेता धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि इस आंधी तूफान में आम की फसल उगाने वाले किसानों को भारी नुकसान हुआ है। हमने इन समस्याओं को लेकर सरकार को पत्र लिखा है। किसानों को मुआवजा सरकार को देना चाहिए। हम किसानों की समस्याओं को लगातार सरकार के मंच पर रखने का प्रयास कर रहे हैं। 


धर्मेंद्र चौधरी ने गांव का जिक्र करते हुए कहा कि बिजली के नाम पर किसानों को आज कुछ भी नहीं मिल रहा है किसानों की फसल खेतों में सूख रही है उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं दी जा रही है उत्तर प्रदेश सरकार को किसानों के विषय पर सोचना चाहिए अगर गांव में मीटर के नाम पर ग्रामीणों को परेशान किया गया तो भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह आंख में आंख डालकर बात करेगा और किसानों के साथ खड़ा रहेगा। आज बड़ी जिम्मेदारी कुछ पदाधिकारियों को दी गई है वरखा सिंह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और सत्यवीर सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता व अनिल राज को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष थान सिंह गुर्जर को राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष और अभिनेत्री परी सिंह को महिला प्रदेश अध्यक्ष और मुकेश कुमार प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ दिया गया है।

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि जल्द ही हम केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करने जा रहे हैं।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *