विदेशी बदमाशों के साथ नोएडा पुलिस की मुठभेड़, दिल्ली एनसीआर में करते थे चोरी और लूट, 4 गिरफ्तार

top-news
थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा चौड़ा गांव के पास सोमवार को चेकिंग की जा रही थी। तभी दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर और दो व्यक्ति पैदल सेक्टर-54 टी पॉइंट पर आपस में बात करते हुए दिखाई दिए।

Noida: नोएडा पुलिस की चेकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश घायल पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पकड़ा गया बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।


सेक्टर-54 टी पॉइंट पर प्लानिंग बना रहे थे बदमाश

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मीडिया सेल ने बताया कि थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा चौड़ा गांव के पास सोमवार को चेकिंग की जा रही थी। तभी दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर और दो व्यक्ति पैदल सेक्टर-54 टी पॉइंट पर आपस में बात करते हुए दिखाई दिए। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा सभी व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे।


बाइक गिरी तो पुलिस पर की फायरिंग

इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर गिर गई। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों द्वारा भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान जाहर सिंह पुत्र अंबहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है। मोटरसाइकिल सवार दूसरे बदमाश दीपक गिरी उर्फ़ दम बहादुर निवासी नेपाल को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। झरेंद्र और विनोद थापा को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।


मकान और दुकान का ताला तोड़कर करते थे चोरी

बदमाशो के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, 02 अवैध तमंचे मय 01 खोखा व 01 मिस व 02 जिंदा कारतूस, 02 अवैध चाकू, 01 सब्बल, 01 पेचकश व चोरी के 40,000 रूपये बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है। ये सभी घूम-फिरकर मकान व दुकान के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *