https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी का नक्शा पास, जानिए कहां क्या बनेगा और कब होगा शिलान्यास?

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Greater Noida: सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनने वाली फिल्म सिटी में आ रही अड़चन दूर हो गई है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने सेक्टर-21 में विकसित होने वाली अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का संशोधित  मास्टर ले आउट प्लान (नक्शा) शर्तों के साथ मंजूर कर दिया है। सोमवार देर शाम फिल्म निर्माता बोनी कपूर को नक्शा सौंपा गया।

अभी सिर्फ 80 एकड़ क्षेत्र का नक्शा पास
गौरतलब है कि प्रथम चरण कुल 230 एकड़ में विकसित होना है, लेकिन अभी सिर्फ 80 एकड़ का पास स्वीकृत किया गया है। इसमें 26 एकड़ में ग्रीन बेल्ट और 54 एकड़ में फिल्म स्टूडियो और विश्वविद्यालय समेत फिल्मों से जुड़ी अन्य गतिविधियों का विकास होगा। यह कार्य कंपनी को 18 महीने में पूर्ण करना होगा। इसके बाद  150 एकड़ का नक्शा पास किया जाएगा।  बता दें कि फिल्म निर्माता बोनी कपूर और भूटानी इंफ्रा के सीईओ आशीष भूटानी ने मई में 230 एकड़ का नक्शा प्रस्तुत किया था। नक्शे का भू-लेआउट प्लान से मिलान किया गया, जिसमें  कमियां मिली थीं। इसके बाद आपत्तियों के साथ लौटा दिया गया था। नक्शे में जहां फिल्म इंस्टीट्यूट से जुड़ी गतिविधि होनी थी, वहां पर वेयर हाउस और होटल थे। ग्रीन बेल्ट का क्षेत्रफल स्पष्ट नहीं था। 

समुंद्रों की लोकेशन और रनवे बनाए जाएंगे
अभी  54 एकड़ में फिल्म स्टूडियो, साउंड स्टेज, पोस्ट-प्रोडक्शन यूनिट और अन्य काम होंगे हैं। फिल्म में हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर से शूटिंग के लिए रनवे और हैलीपेड भी तैयार किए जाएंगे। संसद की गैलरी, समुंद्रों की लोकेशन और उत्तरखंड के चार धाम समेत सौर ऊर्जा पर आधारित सेट का निर्माण होगा।  कंपनी को पहले फिल्म सिटी और फिल्म इंस्टीट्यूट से जुड़े 15 प्रतिशत काम पूरे करने होंगे। इसके बाद ही प्राधिकरण कंपनी को व्यावसायिक कार्य करने की अनुमति देगा। जहां दुकानें, दफ्तर, शॉपिंग कॉम्लेक्स, कंवेंशन सेंटर अन्य सुविधा विकसित कर सकेगी।  फिल्म सिटी के चारों 130, 100 और 75 मीटर की सड़कें बनाई जाएंगी। फिल्म सिटी के लिए अलग से 132/33 केवीए के बिजलीघर का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।

सबसे पहले ग्रीन बेल्ट और फिल्मों के सेट बनेंगे
यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि फिल्म सिटी का नक्शा शर्तों के आधार पर स्वीकृत किया गया है। अभी सिर्फ 80 एकड़ में निर्माण की अनुमति दी गई है। सबसे पहले कंपनी को ग्रीन बेल्ट और फिल्म से जुड़ी गतिविधियां विकसित करनी होंगी। 27 जून तक शिलान्यास करना होगा। आशीष भूटानी ने कहा कि फिल्म सिटी का पहले चरण के लिए नक्शा स्वीकृत हो गया है। प्राधिकरण और प्रदेश सरकार का आभार। सबसे आधुनिक और बड़ी फिल्म सिटी का निर्माण होगा। यह फिल्म सिटी देश का बड़ा पर्यटन स्थल भी बनेगी।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *