Greater Noida: एक बार फिर लिफ्ट में फंसी 6 जिंदगियां, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर, पढ़ें पूरा मामला

top-news
आए दिन लिफ्ट में लोगों के फंसने की घटनाएं सामने आना आम बात हो गई हैं. ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को 'सीनियर सिटिजन सोसाइटी' में देखने को मिला.

आए दिन लिफ्ट में लोगों के फंसने की घटनाएं सामने आना आम बात हो गई हैं. ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को 'सीनियर सिटिजन सोसाइटी' में देखने को मिला. जहां पर लिफ्ट में एक ही परिवार के 6 लोग फंस गए. लिफ्ट में फंसे लोगों ने मदद के लिए 112 पर कॉल की. इसके तकरीबन 30 मिनट बाद PRV टीम मौके पर पहुंची लेकिन परिवार को सकुशल लिफ्ट से बाहर निकालने में करीब 45 मिनट लग गए.

इस दौरान परिवार के लोग लिफ्ट के अंदर छटपटाते रहे, एक-दूसरे को हौसला बंधाते रहे. परिवार के सदस्य कभी जमीन पर बैठते, कभी खड़े हो जाते थे. सभी लोग कहते रहे- हे भगवान हमें बचा लो. साथ ही चिल्लाते हुए भी नजर आए कि प्लीज, जल्दी से हमें बाहर निकालो.

बताया जा रहा है कि बीटा-2 थाना क्षेत्र में 'सीनियर सिटिजन सोसाइटी' है. जहां पर मुकेश शर्मा के बेटे शिवम और बेटी तरुषी रहते हैं. मुकेश मेरठ के मेपल्स पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल के रूप में कार्यरत हैं. 9 जून को मुकेश शर्मा, पत्नी अंजनी शर्मा, बेटे शिवम, बेटी तरुषी, नाती मीनू और आदित्य के साथ वृंदावन घूमने के लिए गए हुए थे. वहां से 10 जून की सुबह सभी लोग वापस लौटे. मुकेश शर्मा ने बताया कि सुबह तड़के साढ़े तीन बजे वो लोग लिफ्ट के अंदर गए क्योंकि उनका घर सेकेंड फ्लोर पर है. तभी कुछ देर चलकर अचानक से लिफ्ट बंद पड़ गई. पहले तो सभी लोग बुरी तरह से घबरा गए, फिर उन्होंने ऑपरेटर की जगह 112 पर पुलिस को कॉल कर दी. इस पर पुलिस टीम वहां पहुंची. सोसाइटी में पुलिस के पहुंचने पर 6 लोग लिफ्ट में फंसे हुए मिले.

पुलिस के आने के बाज ऑपरेटर को लोगों के लिफ्ट में फंसे होने के बारे में जानकारी हुई. इसके बाद लोहे की रॉड लाई गई और कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट के अंदर लोहे की रॉड डाली गई. इसके बाद अंदर फंसे लोगों से कहा गया कि आप लोग परेशान न हो, हम आ गए हैं. आप लोग जल्द ही बाहर आ जाएंगे. फिर एक-एक करके सभी को लिफ्ट से बाहर निकाला गया. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *