बड़ी रकम चोरी कर बांग्लादेश लौटना चाहता था सैफ का हमलावर, डांस बार में पैसा देखकर बनाई योजना, जानिए कैसे घर में घुसा
- Shiv Kumar
- 20 Jan, 2025
बॉलीवुड एक्टर सैफ
अली खान पर धारदार चाकू से हमला करने वाला बांग्लादेश का मोहम्मद शरीफुल इस्लाम
शहजाद पुलिस कस्टडी में कई खुलासे किए हैं। जिसके मुताबिक शरीफुल भारत का पहचान
पत्र बनवाने के लिए चोरी करना चाहता था। बाद में उसका इरादा बदला चोरी करके ज्यादा
पैसे मिले तो बांग्लादेश लौटने की योजना बनाई थी। आरोपी
डांस बार में करता था पहले काम
पुलिस की
पूछताछ में शरीफफुल ने बताया कि भारत आने के बाद मुंबई का पहचान पत्र बनवाना चाहता
था, लेक उसके पास पैसे नहीं थे। शरीफुल पहले मुंबई के डांस बार में काम करता था,
जहां पैसों की बौछार देखी तो फैसला किया कि जल्द से जल्द पैसा कमाकर वापस
बांग्लादेश चला जाएगा। इसके बाद उसने बांद्रा इलाके को टारगेट किया, क्योंकि यहां
पर नामचीन और अमीर लोग रहते हैं।
पुलिस को शरीफुल ने बताया कि वह सैफ
अली खान के घर में चोरी के इरादे से घुसा था। लेकिन जैसे ही उसने देखा कि लोग जाग
गए हैं और वह घिर गया है तब उसने एक करोड़ रुपये की मांग की।
कैसे सैफ के घर के अंदर घुसा
आरोपी
पूछताछ
में आरोपी ने बताया कि सैफ की बिल्डिंग सतगुरु शरण में सातवीं मंजिल तक सीढ़ियों
का इस्तेमाल किया था। इसी फ्लोर पर सैफ अपनी फैमिली संग रहते हैं। इसके बाद डक्ट
एरिया में घुसा और पाइप के सहारे 12वीं मंजिल पर गया। बाथरूम की खिड़की से एक्टर के
फ्लैट में घुसा। लेकिन जैसे ही बाथरूम से बाहर आया सैफ की स्टाफ मेंबर ने उसे पकड़
लिया। मेड के चिल्लाने की आवाज सुनकर सैफ-करीना बाहर आ गए। इस बीच सैफ के बीच हाथापाई
हुई, तभी उसने उसने एक्टर पर चाकू से वार किया था।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







