Greater Noida: दो पहिया वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 9 मोटर साइकिलें की गईं बरामद, इतने अभियुक्त धरे गए

top-news
ग्रेटर नोएडा की थाना इकोटेक 3 पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया गया है।

ग्रेटर नोएडा की थाना इकोटेक 3 पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया गया है। गिरोह का खुलासा करते हुये 4 अभियुक्त गिरफ्तार व 1 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। वहीं पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 9 मोटर साइकिल, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 3 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को थाना ईकोटेक-3 पुलिस द्वारा डम्पिंग यार्ड के पास से 1 अभियुक्त रोहित पुत्र पवन झा को गिरफ्तार किया गया और एक बाल अपचारी साथी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। जिनके कब्जे से 1 मोटर साईकिल हीरो स्पलैण्डर  बिना नम्बर प्लैट और दोनों से 2 अवैध चाकू बरामद किये गये। 

अभियुक्तों से बरामद की गई मोटर साईकिल को चैक करने पर चोरी की होना पाया गया। जिस पर पकड़े गए अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ किए जाने पर उन्होंने बताया कि हमने नोएड़ा क्षेत्र से काफी संख्या में मोटर साईकिले चुराई है। इन मोटर साइकिलों को हमने डम्पिंग यार्ड के पीछे पड़े खाली जंगल में छिपा रखा है। वहीं इन बाइको को खरीदने के लिए बुधवार को ही हमने राघवेन्द्र, अमित व चन्द्रभान को बुला रखा है। पकड़े गए अभियुक्तों की निशादेही पर चोरी की मोटर साईकिलों को खरीदने वाले 3 अभियुक्तगण राघवेन्द्र, अमित मय 1 अवैध चाकू व चन्द्रभान को गिरफ्तार किया गया और डम्पिंग यार्ड के पीछे पड़े खाली जंगल में छिपाई गयी 8 चोरी की मोटर साईकिलो को बरामद गिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *