Noida: नई कार्यकारिणी ने संभाला नेतृत्व, अब किसानों की आवाज़ को मिलेगी नई दिशा

- Rishabh Chhabra
- 17 Jun, 2025
नोएडा में किसानों के हक के लिए आवाज़ उठाने वाली भारतीय किसान यूनियन मंच ने अपनी पुरानी टीम को हटाकर नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पुरानी कार्यकारिणी का दो साल का कार्यकाल पूरा हो चुका था। इसके बाद संगठन के संरक्षक मंडल ने मंगलवार को नोएडा के सेक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नई कार्यकारिणी का ऐलान किया।
इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने बताया कि सभी वरिष्ठ लोगों की सहमति से यह बदलाव किया गया है, ताकि संगठन और बेहतर ढंग से किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए काम कर सके।
भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने विमल त्यागी
प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में काम कर रही कार्यकारिणी के 2 साल पूर्ण होने के बाद संरक्षक मंडल की सहमति से संगठन की नयी कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिसमें विमल त्यागी को भारतीय किसान यूनियन मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है और मनमिंदर भाटी को राष्ट्रीय महासचिव घोषित किया गया है। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर गौतम लोहिया व वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम यादव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रिंस भाटी और रोहतास चौहान को बनाया गया है। अमित भाटी जोखाबाद बुलंदशहर को मेरठ मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। चिंकू यादव को यूथ विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। सागर नंबरदार को यूथ विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, साथ ही अभिषेक तोमर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश यूथ विंग का अध्यक्ष बनाया गया है।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान को राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद सौंपा गया
प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान को राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर तैनात किया गया है वही गजेंद्र बसोया को राष्ट्रीय सचिव और अलकेश बेसोया को यूथ विंग का राष्ट्रीय महासचिव घोषित किया गया है, उमंग पंडित को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। अशोक चौहान को दोबारा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उमेश चौहान राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद पर वीर सिंह मास्टर को जिम्मेदारी दी गयी है। डीपी चौहान को नोएडा महानगर अध्यक्ष और जगवीर भाटी और हरीश खारी को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है।
"वरिष्ठों का अनुभव और युवाओं के उत्साह को हम एक ताकत में बदलेंगे”
संगठन की कमान थामने वाले विमल त्यागी ने इस मौके पर कहा कि “नई कार्यकारिणी किसान हितों के लिए पूरे जोश और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।" उन्होंने आगे कहा कि "वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं के उत्साह को हम एक ताकत में बदलेंगे। हमारा उद्देश्य किसानों की समस्याओं को तीनों प्राधिकरणों के समक्ष मजबूती से उठाना और उनका हक दिलाना होगा।”
नई कार्यकारिणी से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी
इस नई कार्यकारिणी से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। संगठन का उद्देश्य है कि किसानों को उनका हक दिलाया जाए और उनकी हर समस्या को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाया जाए।
कार्यक्रम में मौजूद रहे किसान
नई कार्यकारिणी के विस्तार के दौरान भारतीय किसान यूनियन मंच के संरक्षक सूरज प्रधान,चरण सिंह प्रधान ,प्रमोद त्यागी, सुरेंद्र प्रधान,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, आशीष चौहान, रिंकू यादव, विमल त्यागी, गजेंद्र बैसोया ,ऐके बैसोया , मुनेश प्रधान,लोकेश चौहान, वीर सिंह टाइगर, सोनू लोहिया ,प्रिंस भाटी, योगेश भाटी, लोकेश चौहान, मुनेश प्रधान, उधम चौहान, पिंटू, सूरज, दानिश सैफी, ओमवीर अवाना , पाला प्रधान, सुमित चौहान आदि किसान मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *