ग्रेनो में युवक को दिनदहाड़े मारी थी गोली, फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

top-news
ग्रेटर नोएडा में अपराध

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में गोली मार कर युवक की हत्या करने वाले दो मोस्ट वांटेंड अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना दनकौर पुलिस ने हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया है। इस मामले में पहले ही 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है।

12 मई को युवक की हत्या की थी
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल ने बताया कि 12 मई को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसका 22 वर्षीय बेटा 11 मई को फल लेकर वापस घर मधुवन इन्कलेव आ रहा था। तभी थाना बादलपुर के ग्राम अच्छेजा निवासी मानसिंह उर्फ मोनू  के बेटे राहुल, सन्नी द्वारा अपने भाइयों के साथ मिलकर बेटे को गोली मार दी थी। जिसकी अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

हथियार के साथ दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि सोमवार को हत्या करने के बाद फरार चल रहे राहुल और विवेचना के दौरान  प्रकाश में आये आरोपी रोहित चन्देला पुत्र ओमवीर सिहं निवासी घंघोला थाना कासना को नवादा की तरफ जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर मय 02 कारतूस, .315 बोर व घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लैण्डर बिना नम्बर प्लेट बरामद की गयी है।

4 आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल
पुलिस ने बताया कि इसके पहले हत्यारोपी विपिन नागर पुत्र मान सिंह उर्फ मोनू निवासी ग्राम अच्छेजा और 2 बाल अपचारी को 14 मई और 31 मई को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, सन्नी ने 26 मई को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसे जेल जा चुका है।  दनकौर पुलिस का कहना है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के प्रभावी पैरवी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *