दादरी में केशव मौर्य बोले, 2014 से पहले आतंकवादी हमले होते थे तो प्रधानमंत्री अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाते थे

top-news
ग्रेटर नोएडा में उपमुख्यमंत्री ने जनसभा को किया संबोधित

Greater Nodia: मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर दादारी के आकलपुर गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए। केशव मौर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार खत्म हुआ है।  शिक्षा, सड़क निर्माण, सीमा सुरक्षा, गरीबों के लिए कार्य हुआ है। विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए केशव मौर्य ने  कहा कि 2014 से पहले भारत पर आतंकवादी हमले होते थे तो भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका के सामने मदद के लिए गिड़गिड़ाते थे। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर कर आतंकवादियों और पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

2014 से पहले गर्त में डूबा था देश
केशव मौर्य ने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने से पहले देश गर्त में डूबा हुआ था, भ्रष्टाचार और घोटाले हो रहे थे। भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की 13वें स्थान पर थी। जबकि पीएम के नेतृत्व में भारत आज देश दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है। 2027 तक भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा और 2048 तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने का निर्णय लिया और संसद व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया।
 
कांग्रेस की सरकार में था भ्रष्टाचार का बोलबाला
उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार में जनता के लिए जारी हुए एक रुपये में 15 पैसे ही मिलता था, बाकी पैसा भ्रष्टाचार, दलाल और बिचौलियों में बंट जाता था। आज योजनाओं के लाभर्थियों को सीधा लाभ उनके खातों में मिलता है। मोदी सकरा ने सभी की आस्था का सम्मान करते हुए अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण कराकर 500 सालों का वनवास खत्म किया। बता दें कि मोदी सरकार के 11 साल होने पर पूरे भारत में भाजपा की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर उपलब्धियां गिनाई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के हर जिले और विधानसभा में नेताओं की जिम्मेदारी लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *