https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

मोस्ट वांटेड बदमाश और पुलिस के बीच पहले हुई रेस फिर फायरिंग, जानिए फिर क्या हुआ?

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर में पुलिस का ऑपरेशन लगंड़ा जारी है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर हर थाने के पुलिस अपराधियों पर नकेल कस रही है। इसी कड़ी में थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी को दबोचा है। पुलिस की गोली लगने से अपराधी लंगड़ा हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

कार से उतरकर बदमाश ने की फायरिंग
पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस शुक्रवार की सुबह को सेक्टर 148 से पुश्ता के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अर्टिगा कार सवार व्यक्ति को रुकने का ईशारा किया गया तो वह नहीं रुका। बल्कि कार को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा।  पुलिस बल द्वारा शक होने पर कार चालक का पीछा किया। अपने आप को घिरता देख चालक अपनी कार से उतरकर भागने का प्रयास करते हुये पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली बदमाश के  पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया।

25 हजार का इनाम पुलिस ने किया था घोषित
गिरफ्तार बदाश की पहचान शाहिद पुत्र खुर्शीद निवासी गली नं0 11 न्यू फ्रेन्ड्स कॉलोनी जाकिरनगर थाना जामियानगर जिला औखला नई दिल्ली के रूप में हुयी है। आरोपी थाना नॉलेज पार्क से गौवध अधिनियम में दर्ज मुकदमे में  वांछित चल रहा था। शाहिद पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस मय 01 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार न0 एचआर 55 एडब्ल्यू 2427 को बरामद किया गया है।  गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।


https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *