https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

नोएडा में जानवरों का आतंक; 5 महीने में 70 हजार लोगों को कुत्तों ने काटा, बिल्ली और बंदर भी हमलावर

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक जिले गौतमबुद्ध नगर जिले में आवारा कुत्तों, बंदरों और बिल्लियों का आतंक कायम है।  जनवरी से मई तक पांच महीनों में 70 हजार से अधिक लोगों पर आवारा के अलावा पालतू कुत्ते ने हमला कर काटा है। वहीं, करीब 5 हजार से अधिक लोगों को बंदरों और बिल्लियों के ने काटा है। ये आंकड़े जिला अस्पताल ने जारी किया है।

52 हजार 714 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा
सिंह डिप्टी सीमओ ने बताया कि जनवरी से मई 2025 के बीच सिर्फ 5 महीनों में 74217 एनिमल बाइट के मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक आवारा कुत्तों द्वारा किए गए हमले हैं। डिप्टी सीएम ने बताया कि इन पांच महीने में 52 हजार 714 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा है। जबकि पालतू कुत्तों द्वारा 16 हजार 474 लोगों को काटा है। इसके अलावा बंदरों ने 3 हजार 833 और बिल्लियों द्वारा 1 हजार 179 लोगों को काटा है। जाने की घटनाएं दर्ज की गईं है। जनवरी में 13559, फरवरी में 15830, मार्च में 15131, अप्रैल में 15286, और मई में 14744 लोगों को कुत्तों ने काटा है। आंकड़ों के अनुसार, हर दिन लगभग 500 लोग जानवरों के शिकार हो रहे हैं। 

हॉटस्पॉट चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी
डिप्टी सीएमओ डॉ. टीकम सिंह का कहना है कि जानवरों के काटने की बढ़ती घटनाएं गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं। इस पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चीफ वेटनरी ऑफिस और नोएडा अथॉरिटी के साथ मिलकर हॉटस्पॉट चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने दो दर्जन से ज्यादा हॉट स्पॉट चिन्हित कर वेटरनरी डिपार्टमेंट को दिए हैं। डिप्टी सीएमओ ने आगे बताया कि जिन क्षेत्रों में जानवरों के हमले ज्यादा हो रहे हैं। वहां रोकथाम, टीकाकरण और रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। विभाग इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रहा है ताकि आमजन को राहत मिल सके। 

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *