https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

नोएडा में राजपूत करणी सेना की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, योगी सरकार को दिया अल्टीमेटम

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: राजपूत करणी सेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक नोएडा में हुई. प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू, प्रदेश संगठन मंत्री विकास सिंह, प्रदेश महासचिव ठाकुर सचिन चौहान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ठाकुर विपिन सिंह सूर्यवंशी, नोएडा गौतम बुद्ध नगर अध्यक्ष अनिल चौहान, गौतम बुद्ध नगर अध्यक्ष दीपक ठाकुर और  नोएडा महानगर युवा अध्यक्ष ठाकुर संग्राम चौहान भी बैठक में शामिल हुए.

अपने समाज के वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू ने कहा कि अप्रैल में मैं महापंचायत लखनऊ में करने जा रहा हूं. इसमें ईडब्ल्यूएस सरलीकरण मुख्य मांग होगी. सरकार से पश्चिम प्रदेश के महामंत्री ने कहा कि अगर सरकार नहीं सुनेगी तो मैं भूख हड़ताल करूंगा. जब तक मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक हम लोग वहां से नहीं हटेंगे.

प्रदेश सचिव ठाकुर संजीव चौहान ने अपने समाज को संदेश दिया कि अगर महापुरुषों के इतिहास से छेड़छाड़ हुआ तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. महापुरुषों के इतिहास से छेड़छाड़ ना हो इसलिए संरक्षण बोर्ड का गठन होना चाहिए. डॉक्टर लोकेंद्र सिंह प्रदेश महासचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश डॉ अरविंद सिंह राठौर प्रदेश महामंत्री सतीश राणा पश्चिम प्रदेश महामंत्री और साथ ही साथ अवध राजपूत ने स्पष्ट शब्दों में सरकार से कह दिया कि मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन होगा. 

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *