https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

पहले थे डॉक्टर और रेकी हीलर, अब नोएडा वृद्धाश्रम में नरक भोग रहे बुजुर्ग, फिर भी घर जाने से किया मना

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: नोएडा के ओल्ड होम एज में बुजुर्गों के साथ अमनवीयता आजकल सुर्खियों में हैं। नोएडा सेक्टर-55 में चल रहे जनकल्याण ट्रस्ट की ओर से संचालित आनंद निकेतन वृद्ध सेवा आश्रम में 39 बुजुर्ग नरकीय जीवन में जी रहे थे।  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने समाज कल्याण विभाग और पुलिस की टीम के साथ छापा मारा तो दर्दनाक कहानी सामने आई। 

कई बुजुर्गों ने घर जाने से किया मना
कभी डॉक्टर और रेकी हीलर समेत अन्य बड़े प्रोफेशन में रहकर परिवार संभालने वाले 39 बुजुर्ग उम्र के आखिरी पड़ाव में दर्द व अपमान भरी जिंदगी जी रहे हैं। ढाई लाख रुपये डिपॉजिट और फीस लेने के बाद भी बुजुर्गों को नरकीय माहौल में रखा जा रहा था। ओल्ड एज होम में नरक भोग रहे  बुजुर्ग अपने घर जाने को तैयार नहीं हैं। ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के साथ किस तरह व्यवहार किया जा रहा था, इससे अनजान परिवार के लोग मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को मौके पर पहुंचे।  कुछ लोगों ने माता-पिता को लेकर जाने में असमर्थता जता दी है। कुछ ने उन्हें साथ लेकर जाने की बात कही है।

ओल्ड एज होम में बांधकर रखा गया था
राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने बताया कि 26 जून को एक बुजुर्ग को ओल्ड एज होम में बांधकर रखने का वीडियो प्राप्त हुआ था। इसके संबंधित विभाग और पुलिस के साथ ओल्ड एज होम पर पहुंचीं तो स्थिति भयानक थी। यहां एक 80 साल की बुजुर्ग के हाथों को बांधा गया था। जो पहले रेकी हीलर थीं और 20 दिन पहले ही सेंटर पर लाई गई थीं। मीनाक्षी भराला ने बताया कि भीषण गर्मी में सिर्फ पंखे में बुजुर्गों को रखा गया था। इस दर्दनाक स्थिति के बाद भी कई बुजुर्गों ने कहा कि वह ठीक हैं और घर नहीं जाना चाहते हैं। यहां एंट्री के लिए ढाई लाख रुपये लिए जाते हैं। इसके बाद 20 हजार रुपये सिक्यॉरिटी और 6 से 12 हजार रुपये महीने लिए जा रहे हैं। 

दूसरे शेल्टर होम में किए जा रहे शिफ्ट
वहीं, डॉक्टर रहे एक बुजुर्ग के पास पहनने के लिए कपड़े तक नहीं थे। उन्होंने बताया कि होम में 39 बुजुर्ग मिले हैं। इनमें से 3 को दनकौर के शेल्टर होम में भेजा गया है। समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि सेंटर से रजिस्ट्रेशन का डॉक्यूमेंट नहीं मिला है। आनंद निकेतन वृद्ध सेवा आश्रम के कथित ट्रस्टी बीआर अरोड़ा को नोटिस देकर सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ एक दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है। एडीसीपी विमन सेफ्टी मनीषा सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *