नोएडा में एक और मोबाइल लुटेरा गिरफ्तार, मुठभेड़ में पुलिस ने किया लंगड़ा

top-news
नोएडा में दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Noida: नोएडा में पुलिस का लंगड़ा ऑपरेशन लगातार जारी है। थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा शनिवार को  डीएलएफ मॉल के निकट नाले के पास चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध प्रतीत होने पर रुकने का इशारा किया गया। लेकिन मोटरसाइकिल को मोड़कर सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग की तरफ भगाने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। बदमाश ने अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर फायर किया। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान सलमान उर्फ रिहान (35) निवासी नई सीमापुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। घायल बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस .315 बोर, स्नेचिंग के 05 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त चोरी की बाइक बरामद की गई है। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

25 हजार इनामी मोस्ट वांटेड भी गिरफ्तार
वहीं, थाना फेस-2 पुलिस द्वारा वाटेंड बदमाश को गिरफ्तार किया है। थाना फेस-2 पुलिस द्वारा शुक्रवार को मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से 25000 रुपये  वांछित आरोपी गोल्डी पुत्र कुड़े बैरागी को थाना फेस-2 क्षेत्र के अंतर्गत वाटर प्यूरीफायर कम्पनी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही से घटना में प्रयुक्त बेसबॉल बैट बरामद किया गया है।
 गोल्डी और उसके साथी द्वारा एक साथ मिलकर घर में घुसकर वादी और उसके परिजनों को मार-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था.इतना ही  नहीं जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायरिंग किया था। जिसके संबंध में  थाना फेस-2 पर मुकदमा दर्ज किया गया था।  इसी मामले में गोल्डी फरार चल रहा था। फेस-2 पुलिस द्वारा पूर्व में 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *