https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

नोएडा में ‘मैंगो फिएस्टा’ का आयोजन, आम प्रेमियों ने उठाया जमकर लुत्फ

top-news
मैंगो फिएस्टा
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

नोएडा: आम खाने के शौकीनों के लिए सेक्टर-129 नोएडा एक्सप्रेसवे स्थित गुलशन 129 में दो दिवसीय ‘मैंगो फिएस्टा’ का आयोजन किया गया। यह मैंगो फिएस्टा में आम प्रेमियों और परिवारों के लिए आमों की एक से बढ़कर एक किस्मों को चखने का मौका मिला।  फिएस्टा में आम की कई सारी प्रजातियां प्रदर्शित की गई, जिनमें दशहरी, लंगड़ा, चौसा, गौरजीत, आम्रपाली, रामकेला, रटौल,सफेदा, बाम्बेग्रीन व अन्य रंगीन प्रजातियां प्रमुख थी। 

 ठंडे मॉकटेल्स और चटपटे व्यंजनों का उठाया आनंद 
आयोजन स्थल को आम थीम से सजाया गया। आयोजन स्थल पर लोगों ने ठंडे मॉकटेल्स और चटपटे व्यंजनों का जमकर आनंद उठाया। आम थीम पर बने रंग-बिरंगे सेल्फी प्वाइंट्स पर लोगों ने अपने परिवारों के साथ फोटो भी खिचवाएं। इसके अलावा ‘मैंगो मैन’ जैसे दिलचस्प मास्कॉट से मिलने का मौका भी मिला। बच्चों और बड़ों के लिए कई मजेदार खेल और गतिविधियां रखी गई, जो कार्यक्रम को और भी खास बना दी।

मिलजुलकर बांटी खुशियां 
गुलशन ग्रुप की निदेशक,युक्ति नागपाल का कहना है कि गर्मी के बीच आम का सीजन मिलजुलकर खुशियां बांटने का होता है। इसी सोच के साथ हम नोएडा के लोगों को ऐसा अनुभव देना चाहते हैं, जिसमें स्वाद, उमंग और साथ मिलकर बिताए पल शामिल हों। मैंगो फिएस्टा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और आम के स्वाद के साथ-साथ फेस्टिव माहौल का लुत्फ उठाया। आयोजन में हर उम्र के लोगों ने शामिल होकर खास यादें संजोईं।

गौरतलब है कि इस समय आम का सीजन चल रहा है। बाजारों में तरह-तरह के आम बिक रहे हैं। हर गली और चौराहे पर आम रेहड़ी और ठेलों पर दिखाई दे रहे हैं, जिसे खरीदने वालों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में पेड़ों पर आम पक गए हैं, जिसका ग्रामीण लोग आनंद उठा रहे हैं।


https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *