Breaking News

साहब इसी ने मेरे पति का काटा है, बचा लीजिए....सांप लेकर अस्पताल पहुंची महिला

top-news
झाड़फूंक से फायदा न होने पर पहुंचाया अस्पताल

महोबा जिला अस्पताल में एक अजीबो-गरीब कारनामा देखने को मिला।  जहां एक युवक को सर्प के काटने पर पत्नी मरा हुआ सर्प हाथ में लेकर आई और डॉक्टर को दिखाते हुए कहा कि साहब इसी ने मेरे पति को काटा है। फिलहाल डॉक्टर ने सर्पदंश युवक का इलाज शुरू कर दिया और उसकी  हालत में सुधार बताया।

सांप के डसते ही डंडे से उतारा मौत के घाट
दरअसल, पनवाडी ब्लॉक के घटेहरा गांव के 52 वर्षीय हरगोविंद अपने पशुबाड़े में सो रहे थे, तभी सुबह सांप ने उन्हें हाथ में काट लिया। सांप के काटते ही हरगोविंद जोर से चीख पड़े और पास में पड़ा डंडा उठाकर सांप को मार दिया। चीख पुकार सुनकर पत्नी रामधकेली दौड़कर मौके पर पहुंची और पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद गांव में रहने वाले एक सपेरे को बुलाया गया, जिसने पारंपरिक तरीके से इलाज कर जहर निकाला। सांप के काटने की जगह पर बंधन बांधा गया और नीम की पत्तियों समेत अन्य देसी औषधियों का लेप किया गया। कुछ देर तक राहत मिली, लेकिन जब हालत में पूरी तरह सुधार नहीं हुआ तो रामधकेली ने पति को जिला अस्पताल लाने का फैसला किया।

झाड़फूक के बाद बिगड़ी तबीयत तो अस्पताल लेकर पहुंची
सबसे हैरानी की बात यह रही कि महिला अपने साथ उस मरे हुए सांप को भी ले आई, जिसने हरगोविंद को काटा था। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर  के सामने पहुंचते ही उसने कहा डॉक्टर साहब, यही सांप है जिसने मेरे पति को काटा है, अब इनका इलाज कीजिए। डॉक्टर भी पहले तो हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने गंभीरता को देखते हुए हरगोविंद को तुरंत इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। पड़ोसी लक्ष्मीप्रसाद ने बताया कि पहले सपेरे से झाड़फूंक कराई गई थी, लेकिन जब फायदा नहीं हुआ, तो अस्पताल लाना पड़ा। 

अंधविश्वास और झंडफूंक ले सकती थी जान
डॉक्टर  ने बताया कि मरीज की स्थिति अब सामान्य है और उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में महिला का सांप लेकर पहुंचना और डॉक्टर से उसका इलाज कराने की गुहार लगाना, वहां मौजूद लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा।  बहरहाल, यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति के इलाज की नहीं, बल्कि एक पूरे सामाजिक व्यवहार की झलक भी देती है। ग्रामीण इलाकों में आज भी अंधविश्वास और झंडफूंक पर गहरा भरोसा है, लेकिन जब बात जीवन की आती है, तो लोग अब आधुनिक चिकित्सा की ओर भी तेजी से बढ़ रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *