https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

Greator Noida के किसानों का बड़ा ऐलान, 22 जनवरी को भरेंगे हुंकार, SKM के बैनर तले बनेगी रणनीति

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

ग्रेटर नोएडा के सभी किसान संगठन 22 जनवरी को डीएम गौतमबुद्ध नगर के साथ जिला कलेक्ट्रेट में वार्ता करेंगे। जिला कलेक्ट्रेट में ये वार्ता दोपहर 12 बजे होगी। इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा के सभी संगठन आगे की रणनीति को लेकर अपनी मीटिंग भी करेंगे।

26 जनवरी को SKM की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा
बता दें कि 19 जनवरी को दादरी के रामगढ़ गांव स्थित किसान कार्यालय पर हुई किसान पंचायत में लिए गए निर्णय के अनुसार दादरी क्षेत्र के सभी गांवों में हर घर से जेल भरो आन्दोलन के लिए एक व्यक्ति की लिस्ट तैयार की गई। वहीं दादरी से अंसल परियोजना के सभी गांवों में किसानों का मांगों से संबंधित होर्डिंग्स और प्रचार के पोस्टर लगवाए गए हैं। इसके अलावा 26 जनवरी को SKM की प्रस्तावित ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को सफल बनाए जाने हेतु चलाए जा रहे डोर टू डोर अभियान के तहत रामगढ़ और नई एवं पुरानी बील में किसानों ने जनजागरण किया।

मीटिंग में शामिल होंगे ये लोग 
संयुक्त किसान मोर्चा गौतम बुधनगर से सम्मिलित भारतीय किसान यूनियन टिकैत, भाकियू महात्मा टिकैत, भाकियू मंच, भाकियू अजगर, भाकियू कृषक शक्ति, भाकियू भानू, भाकियू अखण्ड, भाकियू भीएकता, भाकियू सम्पूर्ण भारत तथा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा, किसान एकता महासंघ, किसान बेरोजगार सभा तथा जय जवान जय किसान मोर्चा आदि संगठनों के नेता शामिल रहेंगे। 

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *