ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में खड़ी BMW कार धूं-धं कर जली, देखें VIDEO
सोसाइटी के लोगों की सूचना पर पहुंची फायर विभाग की टीम एक फायर की गाड़ी के मदद से आग बुझाया।
- Shiv Kumar
- 22 Jan, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में देर रात खड़ी BMW कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सोसाइटी के लोगों की सूचना पर पहुंची फायर विभाग की टीम एक फायर की गाड़ी के मदद से आग बुझाया। अभी तक आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
फायर विभाग ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 12:32 बजे ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई 2 की होराइजन सोसायटी 2 अंदर खड़ी कार बीएमडब्ल्यू डीजल कार में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुऐ फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल पर रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर 1 गाड़ी की मदद से आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। कार में कोई फंसा भी नहीं था।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






