https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

ग्रेटर नोएडा में ये सड़क होगी चौड़ी, जाम से मिलेगी निजात, प्राधिकरण ने बनाया प्लान

top-news
डीएससी मार्ग होगा चौड़ा
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) मार्ग जल्द ही चौड़ा होगा। दिन-रात वाहनों की भारी आवाजाही और कुलेसरा व हल्दौनी में बाजारों के कारण इस मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क किनारे अतिक्रमण ने समस्या को और बढ़ा दिया है। इन हालात को देखते हुए ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने सड़क चौड़ीकरण की योजना तैयार की है।


 8.15 करोड़ रुपये खर्च होंगे

प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम ने बताया कि हिंडन (कुलेसरा पुस्ता) से सूरजपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग को दोनों तरफ से चौड़ा किया जाएगा। जहां जमीन उपलब्ध होगी, वहां एक से दो मीटर तक सड़क का विस्तार होगा। साथ ही, सर्विस रोड की मरम्मत की जाएगी और जिन स्थानों पर जल निकासी की सुविधा नहीं है, वहां नई नालियों का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिय पूरी कर ली गई है और एक माह में कार्य शुरू हो जाएगा। इन कार्यों पर कुल 8.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। राजेश कुमार ने बताया कि औद्योगिक निवेश और शहरी विस्तार के चलते ट्रैफिक का दबाव बढ़ा है। आने वाले समय में जाम से निजात दिलाने के लिए सभी प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।


एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए योजना तैयार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू होने की तैयारी को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जिन सड़कों पर ट्रैफिक दबाव ज्यादा है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जाम मुक्त किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ सूरजपुर और तिलपता क्षेत्र में भी सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। वरिष्ठ प्रबंधक के अनुसार, इन क्षेत्रों में कार्यों की तैयारी शुरू हो गई है। इस साल के अंत तक डीएससी मार्ग पर आवागमन काफी हद तक आसान हो जाएगा।


चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है कि कुलेसरा और हल्दौनी क्षेत्र में डीएससी मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए कंपनियों से आवेदन मंगाए गए हैं। साथ ही 130 मीटर चौड़ी सड़क का कार्य भी तेजी से चल रहा है। सड़कों के चौड़े होने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *