कार और छोटा हाथी से चोरी करने जा रहे थे बदमाश, बीच रास्ते में मिल गई योगी की पुलिस, फिर हुआ ये...

top-news
कॉम्बिंग के दौरान 4 बदमाशों को गिरफ्तार

Noida: नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच एक बार गोली चली। हर बार की तरह पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने इलाज के  लिए अस्पताल भेजा है। वहीं, कॉम्बिंग के दौरान 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

छोटा हाथी और कार से आ रहे थे बदमाश
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल के अनुसार, थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा देर रात चौकी सदरपुर के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी एक छोटा हाथी (टाटा ऐस) बिना नम्बर प्लेट और एक ब्रेजा कार में कुछ संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकने का इशारा किया तो वह नहीं रुके और सेक्टर-42 की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाश स्वयं को घिरते देखकर छोटे हाथी व ब्रेजा कार को छोडकर जंगल की ओर भागने लगे। भागते समय पुलिस टीम पर फायरिंग की।


पुलिस की गोली एक बदमाश को लगी
इस पर  पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान सुमित उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। जो मूलरूप से खगडिया, बिहार वर्तमान का रहने वाला है और वर्तमान में सरिता विहार  दिल्ली में रह रहा है। घायल बदमाश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

चार बदमाशों को घेर कर पकड़ा
वहीं, पुलिस टीम द्वारा कांबिंग के दौरान ब्रेजा कार छोड़कर भागे बदमाश अनुप पाल उर्फ चिकना निवासी बदांयू, प्रवीण उर्फ शूटर निवासी दिल्ली, कोविन्द पुत्र लक्ष्मी साहनी निवासी बेगुसराय बिहार और शहनवाज उर्फ नन्नू निवासी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया। यह सभी बदमाश में दिल्ली में रहते हैं। बदमाशो के कब्जे से कार रेड कलर रजि0नं0 यूपी 14 ई.के. 3253, एक छोटा हाथी(टाटा ऐस) रंग सफेद बिना नम्बर प्लेट जिसमें दो लोहा काटने वाली आरी, एक रस्सा लोहे का हुक लगा हुआ, चार बण्डल केबिल व 2 कट्टे केबिल की रबड़ बरामद हुए है। बरामद केबिल चोरी का मुकदमा थाना सेक्टर-39 पर दर्ज है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। बदमाशो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *