ग्रेटर नोएडा में दो शातिर चोर पुलिस की गोली के शिकार, चकमा देकर भागने की कर रहे थे कोशिश

top-news
Noida

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच फिर मुठभेड़ हो गई। थाना दनकौर पुलिस द्वारा बुधवार को  ग्राम बल्लूखेड़ा जाने वाले रास्ते पर चेकिंग की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को आता देखकर पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया। जिसपर मोटरसाइकिल सवार रुकने के बजाय तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास किया। 

जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल
पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। जिसपर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशों की पहचान पंकज पुत्र बिजेन्द्र (34) निवासी गाजियाबाद वर्तमान पता कासना और सत्यवीर पुत्र भजनलाल (23) निवासी गिरधरपुर, थाना कासना के रूप में हुयी है। बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे मय 02 खोखा कारतूस व 04 जिन्दा कारतूस, 01 बिना नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल और 1 चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। 

कंपनी से चुराए थे बिजली उपकरण
दोनों बदमाश थाना दनकौर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार बदमाश 25/26 जूनि की रात्रि को यंगटांग कम्पनी के पास निर्माणाधीन बिजली घर से बिजली घर में रखे कीमती उपकरण चोरी कर लिये गये थे। घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। इनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *