नोएडा में पहले रेस फिर मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घुटनों पर आया

top-news
थाना फेस 2 पुसिल व वाहन चोर बदमाश के बीच हुयी पुलिस मुठभेड के सम्बन्ध में -

Noida: नोएडा में एक बार बदमाशों और पुलिस के बीच गोली चली है। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायलावस्था में बदमाश को गिरफ्तार कर अपने साथ अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज किया जा रहा है। गिरफ्तार बदमाश के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। नोएडा एनसीआर में चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देता था।

पुलिस ने बाइक सवार को रोका तो भागा
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल ने बताया कि शनिवार को थाना फेस 2 पुलिस द्वारा सेक्टर-92 नोएडा के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी एक व्यक्ति मोटर साइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया। जिसे रुकने का इशारा किया गया लेकिन रुकने के बजाय तेजी से एनएसईजेड मेट्रो की तरफ भागने लगा। पुलिस द्वारा शक होने पर बाइक सवार व्यक्ति का पीछा किया गया तो बाइक सवार ग्रीन बेल्ट के किनारे नाले की पटरी की तरफ भागने लगा।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल
सामने से आती हुई पुलिस टीम को देखकर अपने आप को घिरता देख बदमाश बाइक को वही गिराकर पुलिस बल पर फायरिंग की। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जबाबी फायरिंग में बदमाश  के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश की  पहचान फैजान (25) पुत्र अली अहमद मूल निवासी मैनपुरी औ वर्तमान पता कुन्डा कालोनी के रूप में हुयी है। घायल बदमाश के कब्जे से 01 देशी तमंचा .315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, 01 चोरी की बाइक (यूपी 16 सीवाई 6017) बरामद हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। फैजान के खिलाफ मैनपुरी में एक और  थाना फेस 2 में 5 मुकदमे हथियार और शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *