यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा; अज्ञात वाहन की टक्कर से कार में सवार 2 परिवार के 6 लोगों की मौत

top-news
दो लोग हुए घायल

Mathura: कान्हा नगरी में भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे माइक पर करीब तीन बजे इको गाड़ी को वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इको कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल पुहंचाया।


नोएडा से आगरा आ रहे थे सभी

जानकारी के मुताबिक, ईको कार सवार नोएडा से आगरा की ओर आ रहे थे। कार में धर्मवीर पुत्र जवर सिंह, रोहित पुत्र धर्मवीर, आर्यन पुत्र धर्मवीर निवासी निवासी ग्राम हरलालपुरा थाना बासोनी, दलवीर उर्फ छुल्ले व पारस सिंह तोमर पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी ग्राम बढ़पुरा हुसैद थाना महोबा की मौत हुई है। सोनी पत्नी धर्मवीर और पायल पुत्री धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गई। क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय और थाना प्रभारी रंजना सचान ने बताया इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। मृत लोगों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन का पता लगाया जा रहा है।

बस पलटी, दो दर्जन यात्री घायल

वहीं, बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे माइल स्टोन 131 पर बस चालक के सो जाने से बस पलट गई। बस में सवार 29 सवारियां घायल हुए। तीन लोग गंभीर घायल हैं। करीब 3.30 बजे बस दिल्ली से मध्य प्रदेश भिंड के लिए जा रही थी। रास्ते में यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा की तरफ माइलस्टोन 131 किलोमीटर अचानक पर पलट गई। इसमें करीब 60 से 65 यात्री बैठे हुए थे। बस में बैठे अक्षय, पूजा पुत्री रामवृक्ष, मोनू रावत पुत्र मुंशी रावत, राहुल रावत पुत्र बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *