Noida में नशे का जाल ध्वस्त, पुलिस ने महिला को गांजे के साथ किया अरेस्ट

- Rishabh Chhabra
- 19 Jul, 2025
नोएडा थाना फेस-2 पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांजा तस्करी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार को अंजाम दी गई। दरअसल पुलिस को इस संबंध में एक गोपनीय सूचना मिली थी, जिसके बाद लोकल इंटेलिजेंस की मदद से यह ऑपरेशन चलाया गया।
गांजा तस्करी में शामिल महिला गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने अनीता (पत्नी संतोष) को सेक्टर 81 नोएडा मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। अनीता लंबे समय से गांजा तस्करी में शामिल थी और पुलिस को इसके खिलाफ पुख्ता जानकारी मिलने पर इस पर कार्रवाई की गई।
3 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने महिला के कब्जे से 3 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। महिला से बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 40,000 रुपये बताई जा रही है। वहीं महिला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि अनीता किन-किन लोगों से जुड़ी हुई थी और गांजा कहां से मंगवाया जा रहा था। संभावना है कि अनीता का संबंध किसी बड़े तस्करी गिरोह से हो सकता है। पुलिस अब नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में काम कर रही है।
नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति
नोएडा पुलिस ने दोहराया कि नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार छापेमारी और गिरफ्तारियां की जा रही हैं।
नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान
नोएडा पुलिस लगातार नशे के अवैध व्यापार और तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि नशे का कारोबार समाज को खोखला कर रहा है और इस पर सख्ती से रोक लगाने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।
पुलिस की लोगों से अपील
थाना फेस-2 पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी नशे के कारोबार या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इससे नशे के खिलाफ अभियान और मजबूत हो सकेगा।
थाना फेस-2 पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि पुलिस नशे के खिलाफ कितनी गंभीर है। अनीता की गिरफ्तारी और भारी मात्रा में गांजा की बरामदगी ने तस्करों को चेतावनी दी है कि कानून के शिकंजे से बचना अब नामुमकिन है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *